The Palash NewsThe Palash News
Notification Show More
Latest News
'दूल्हा सफाई' और धोखे के नए रुझान रिश्तों में भरोसे पर सवाल उठाते हैं ?
क्या शादियाँ एक व्यवसाय बन गई हैं? ‘दूल्हा सफाई’ और धोखे के नए रुझान रिश्तों में भरोसे पर सवाल उठाते हैं!
अंतरराष्ट्रीय ताजा खबर
Jharkhand Academic Council  Ranchi : JAC Board Class 12th Science & Commerce Exam 2025 Result Out !
Jharkhand Academic Council  Ranchi : JAC Board Class 12th Science & Commerce Exam 2025 Result Out !
ताजा खबर झारखंड शिक्षा/कैरियर
बदलते रिश्ते, टूटते परिवार: आधुनिकता के दौर में खोती नैतिकता और भावनात्मक जुड़ाव
बदलते रिश्ते, टूटते परिवार: आधुनिकता के दौर में खोती नैतिकता और भावनात्मक जुड़ाव
अंतरराष्ट्रीय
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल ताजा खबर
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
05 मई 2025: Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल ताजा खबर
Aa
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
      • राँची
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • वैराग्य विचार
  • वेबस्टोरीज
Aa
The Palash NewsThe Palash News
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • वैराग्य विचार
  • वेबस्टोरीज
Search
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • वैराग्य विचार
  • वेबस्टोरीज
Follow US
मनोरंजनताजा खबर

Ustad Zakir Hussain Passed Away:

Surbhi Shipra
Last updated: 2024/12/16 at 3:44 PM
Surbhi Shipra
Share
5 Min Read
Ustad Zakir Hussain Passed Away:
Ustad Zakir Hussain Passed Away:
SHARE

Ustad Zakir Hussain Passed Away: उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे, मानो तबले का एक नाद चला गया; 73 की उम्र में निधन

Ustad Zakir Hussain Passed Away:
Ustad Zakir Hussain Passed Away

Zakir Hussain Death News: उस्ताद अल्ला रक्खा खां के पुत्र पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह अमेरिका में निधन हो गया। उन्हें रविवार रात अमेरिका के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें रक्तचाप की समस्या थी। परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रॉस्पेक्ट पीआर के जॉन ब्लेचर ने इसकी पुष्टि की।

Contents
Ustad Zakir Hussain Passed Away: उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे, मानो तबले का एक नाद चला गया; 73 की उम्र में निधनसंगीत की दुनिया में मिले कई पुरस्कारफिल्मों में भी अभिनय किया तबले को इस तरह आम लोगों से जोड़ते थे…

मौसिकी की दुनिया में जिनके तबले की थाप एक अलहदा पहचान रखती है, वो उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे। 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रसिद्ध तबला वादक के परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

परिवार ने बयान में कहा कि जाकिर हुसैन का निधन फेफड़े से संबंधी ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से हुईं जटिलताओं की वजह से हुई। वह 73 वर्ष के थे। हुसैन पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को हुआ था। उन्हें उनकी पीढ़ी के सबसे महान तबला वादकों में माना जाता है। उनके परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और उनकी बेटियां अनीशा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी हैं।

तबले की तालीम उन्होंने पिता से ही ली थी। उस्ताद जाकिर हुसैन की शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया। यानी तकरीबन 62 साल तक उनका और तबले का साथ नहीं छूटा। उन्होंने तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीते। पद्म विभूषण से भी नवाजे गए। तबले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने में उनका अहम योगदान रहा।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह दुनिया भर के अनगिनत संगीत प्रेमियों द्वारा संजोई गई एक असाधारण विरासत छोड़ गए हैं, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक बना रहेगा। हुसैन के निधन के बारे में जानकारी मिलते ही मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।

संगीत की दुनिया में मिले कई पुरस्कार

जब तबले का जिक्र आता है तो सबसे बड़े नामों में उस्ताद जाकिर हुसैन का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने न सिर्फ अपने पिता उस्ताद अल्ला रक्खा खां की पंजाब घराने (पंजाब बाज) की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि तबले के शास्त्रीय वादन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ले गए। उस्ताद को संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा ग्रैमी अवॉर्ड 1992 में ‘द प्लेनेट ड्रम’ और 2009 में ‘ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट’ के लिए मिला। इसके बाद 2024 में उन्हें तीन अलग-अलग संगीत एलबमों के लिए एकसाथ तीन ग्रैमी मिले। 1978 में जाकिर हुसैन ने कथक नृत्यांगना एंटोनिया मिनीकोला से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं, अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी।

फिल्मों में भी अभिनय किया

1983 में जाकिर हुसैन ने फिल्म ‘हीट एंड डस्ट’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद 1988 में ‘द परफेक्ट मर्डर’, 1992 में ‘मिस बैटीज चिल्डर्स’ और 1998 में ‘साज’ फिल्म में भी उन्होंने अभिनय किया।

तबले को इस तरह आम लोगों से जोड़ते थे…

उस्ताद जाकिर हुसैन तबले को हमेशा आम लोगों से जोड़ने की कोशिश करते थे। यही वजह थी कि शास्त्रीय विधा में प्रस्तुतियों के दौरान बीच-बीच में वे अपने तबले से कभी डमरू, कभी शंख तो कभी बारिश की बूंदों जैसी अलग-अलग तरह की ध्वनियां निकालकर सुनाते थे। वे कहते थे कि शिवजी के डमरू से कैलाश पर्वत से जो शब्द निकले थे, गणेश जी ने वही शब्द लेकर उन्हें ताल की जुबान में बांधा। हम सब तालवादक, तालयोगी या तालसेवक उन्हीं शब्दों को अपने वाद्य पर बजाते हैं। …गणेश जी हमारे कुलदेव हैं।

इसे भी पढ़े :-Atul Subhash सुसाइड केस में पत्नी-सास गिरफ्तार : जानें कितनी होगी सजा?

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
TAGGED: Ustad Zakir Hussain Passed Away:
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
1 Comment 1 Comment
  • Pingback: Eating Outside Means Giving Entry To Terrorists In The Body.... डॉक्टर सरीन ने फास्ट फूड को बताया खतरनाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

'दूल्हा सफाई' और धोखे के नए रुझान रिश्तों में भरोसे पर सवाल उठाते हैं ?
अंतरराष्ट्रीयताजा खबर

क्या शादियाँ एक व्यवसाय बन गई हैं? ‘दूल्हा सफाई’ और धोखे के नए रुझान रिश्तों में भरोसे पर सवाल उठाते हैं!

June 11, 2025
Jharkhand Academic Council  Ranchi : JAC Board Class 12th Science & Commerce Exam 2025 Result Out !
ताजा खबरझारखंडशिक्षा/कैरियर

Jharkhand Academic Council  Ranchi : JAC Board Class 12th Science & Commerce Exam 2025 Result Out !

May 31, 2025
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
आज का राशिफलताजा खबर

16 मई 2025: Aaj ka Rashifal

May 16, 2025
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
आज का राशिफलताजा खबर

05 मई 2025: Aaj ka Rashifal

May 5, 2025

About Us     Contact Us       Privay Policy      Disclaimer     Correction Policy     Fact Checking Policies     Our Team

Copyright © 2024 The Palash News

Removed from reading list

Undo
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d