जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए
नव वर्ष 2026 के स्वागत और वर्ष 2025 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पूरे जिले में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी दशम फॉल, जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल, डैम, नदी और अन्य पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच सकते हैं। इसी को देखते हुए दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की गई है। सभी तैनात अधिकारी अपने-अपने स्थान पर समय से पहुंचकर लगातार गश्त और निगरानी करेंगे