Jharkhand weather Report: ऐसी संभावना जताई जा रही है कि झारखंड के रांची समेत कुछ राज्य में 5 और 6 सितंबर को बारिश हो सकती है. राज्य में पिछले 3 दिन से मानसून कमजोर रहा है जिसके कारण राज्य में बारिश में कमी का प्रतिशत बढ़ते देखा गया है.
Jharkhand weather Report
बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साउथवेस्ट मॉनसून झारखंड में हल्की सक्रिय है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में हल्की छुटपुट बारिश देखी गई. वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री देवघर व सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रांची में दर्ज की गई.सबसे अधिक वर्षा 12.5 मिमी गिरिडीह में दर्ज की गई. आज के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में हल्की बारिश देखी जा सकती हैं.

Ranchi: यह बात तो हम सभी जानते हैं कि झारखंड का जिला रांची को मौसम के लिए जाना जाता है. ऐसा देखा जाता है कि झारखंड का मौसम हमेशा ही सुहाना और खुशनुमा बना होता है और इसी खूबसूरत मौसम की वजह से यहां हमेशा ही टूरिस्ट की लाइन लगी रहती है.
5 और 6 सितंबर को हो सकती है बारिश
राज्य में पिछले तीन दिन से मॉनसून कमजोर रहा है। ऐसे में राज्य में बारिश में कमी का प्रतिशत बढ़ने लगा है। लेकिन पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी के मध्य में बना निम्न दबाब अब छत्तीसगढ़ के दक्षिणी से होकर विदर्भ की ओर बढ़ गया है। इससे झारखंड में सोमवार को भी हल्के बादल छाएंगे और मॉनसून पांच सितंबर से सक्रिय हो सकता है। रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में पांच और छह सितंबर को बारिश हो सकती है।
झारखंड में ‘असना‘ का असर नहीं
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, अरब सागर में आए तूफान का मार्ग बदल गया है। इसका झारखंड पर कोई असर नहीं है। राजधानी समेत राज्य में मॉनसून गतिविधि पिछले 24 घंटों के दौरान कमजोर रही है। पांच से इसके सक्रिय होने के आसार हैं।
कैसा रहेगा आज का तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 25 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.