धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH से चोरी हुए नवजात बच्चे को धनबाद पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज मामला पैसे के लालच में एक मां की गोद उजाड़कर दूसरी महिला की गोद भरने की साजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस कांड में अस्पताल कर्मी इश्तियाक अंसारी, दलाल की भूमिका निभाने वाले हसिमुद्दीन अंसारी, सौदे के लिए पैसे देने वाले कौशल कुमार सिंह और उसकी पत्नी अभिलाषा सिंह को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को सरायढेला थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
तदाशा मिश्रा का राज्य की पहली पूर्णकालिक महिला डीजीपी को 2 साल का सेवा विस्तार