पाकिस्तान की सोशल मीडिया ने बढ़ाई नेहा की मुश्किलें !
देशद्रोह, एक ऐसा शब्द जो सुनते ही मन में आशंका पैदा करता है, तब सामने आता है जब किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह पर राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और अखंडता के विरुद्ध कार्य करने या ऐसा करने का प्रयास करने का आरोप लगता है। भारत में, कई व्यक्तियों पर देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें राजनेता शशि थरूर, पत्रकार राजदीप सरदेसाई और नेहा सिंह राठौर जैसे नाम शामिल हैं।
जहाँ थरूर और सरदेसाई पर गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड से जुड़ी गलत जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप था, वहीं नेहा सिंह राठौर पर पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने का आरोप है। नेहा सिंह राठौर, जो अपने गीतों के माध्यम से सरकार से सवाल पूछने के लिए जानी जाती हैं, अब इस विवाद में घिर गई हैं।
गृह योद्ध का शिकार पकिस्तान “शांति हमारी प्राथमिकता” पे भारत को ज्ञान बाट रहा !
सवाल यह उठता है कि क्या नेहा सिंह राठौर अनजाने में शब्दों के जाल में फंस गई हैं, या क्या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है?
पहलगाम की घटना के बाद, जहां हर कोई सरकार से न्याय की मांग कर रहा था, नेहा की प्रतिक्रिया का पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किया जाना अप्रत्याशित था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,
उन पर 11 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि नेहा ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने सिर्फ सवाल पूछा था और यह देशद्रोह कैसे हो सकता है।
Terrorist : आतंकवादियों का मजहब होता हैं ?