रांची// सनकी आशिक ने पहले लड़की को मारी गोली, और वीडियो बनाने के बाद ख़ुद को भी गोली मार लिया। सुबह 9 बजे के करीब खलारी स्थित KDH ग्राउंड के नज़दीक लड़की को रोककर गोली मारने के बाद घर जाकर ख़ुद को भी गोली मार लिया।

राँची। खलारी थाना क्षेत्र के केडीएच कॉलोनी में आज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
घटना के अनुसार, युवक ने पहले केडीएच ग्राउंड के पास प्रेमिका पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इसके बाद युवक ने घर जाकर खुद को गोली मार ली और अपनी जान ले ली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक को प्रेमिका से धोखे का संदेह था। उसने इस बात का वीडियो भी बनाया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।
झारखंड राज्य प्रदुषण नियंत्रण परिषद के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन।
