महत्वपूर्ण तिथियां

13 January 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा पड़ती है.

14 January 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार जब भगवान सूर्य धनु राशि का भ्रमण पूरा करके मकर राशि में प्रवेश करते हैं उस काल को मकर संक्रांति कहा जाता है

29 January 2025 मौनी अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्त्व है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के लिए ग्रहों की स्थिति सर्वथा अनुकूल होती है

03 February 2025 माघ मास की शुक्ल पक्ष की पञ्चमी तिथि को वसन्त पञ्चमी के नाम से जाना जाता है.

12 February 2025 माघी पूर्णिमा को माघ मास का अंतिम दिन माना जाता है. इस दिन पवित्र जल में स्नान तथा वस्त्र और गोदान दैहिक तथा दैविक सभी कष्टों का निवारण करता है.

26 February 2025 फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है क्योंकि पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव का पार्वती जी से विवाह संपन्न हुआ था.