इसे भी पढ़ो :-
झारखंड RANCHI में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, छात्रवृत्ति में देरी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे को लेकर युवा आजसू और छात्र आजसू ने 30 जुलाई को रांची में लोकभवन मार्च का आह्वान किया है।
संगठन का कहना है कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि JSSC और JPSC की भर्ती परीक्षाओं में बार-बार होने वाली अनियमितताओं, परीक्षा रद्द होने, परिणाम में देरी और लंबित नियुक्तियों से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्र संगठनों ने यह भी कहा कि छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी, शैक्षणिक सत्र में देरी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर भी चिंता जताई गई।
इन्हीं मुद्दों को लेकर 30 जुलाई को हजारों छात्र-युवा लोकभवन तक मार्च कर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे। संगठन ने राज्य के छात्र-युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
नोट: यह जानकारी युवा आजसू और छात्र आजसू द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। इसमें व्यक्त आरोप और मांगें संबंधित संगठनों के हैं।
इसे भी पढ़ो :-
Sign in to your account