नवोदय विद्यालय रैगिंग कांड: Jharkhand के Dhanbad स्थित Nirsa में फूटा लोगों का गुस्सा
Dhanbad News: Dhanbad के Nirsa थाना क्षेत्र स्थित Jawahar Navodaya Vidyalaya, Benagaria में 10वीं कक्षा के छात्र सुमित कुमार दास के साथ कथित रैगिंग और मारपीट की घटना ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। दूसरे दिन बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे Nirsa BDO इंद्रलाल ओहदार और CO विक्रम आनंद को भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कई बार स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण हालात नियंत्रण में रहे, अन्यथा बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी।
BDO और CO को मुख्य गेट पर रोका
आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर प्रशासनिक अधिकारियों को करीब 10 मिनट तक रोककर रखा। इस दौरान BDO इंद्रलाल ओहदार और CO विक्रम आनंद के साथ तीखी बहस हुई। विरोध कर रहे लोगों ने स्कूल परिसर की ओर पानी की खाली बोतलें फेंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। मौके पर मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की आशंका भी बन गई थी।
Police बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDPO लीलेश्वर महतो, Nirsa थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती सहित Nirsa Police Sub-Division के कई थाना और OP की पुलिस मौके पर तैनात रही। पूरे विद्यालय परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करती रही, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
50 से अधिक अभिभावक बच्चों को लेकर लौटे घर
घटना के बाद विद्यालय में भय का माहौल बन गया। शुक्रवार को 50 से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को हॉस्टल से लेकर घर चले गए। कई अन्य अभिभावक भी विद्यालय परिसर पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले जाने की तैयारी करते दिखाई दिए। समाचार लिखे जाने तक तनाव बना हुआ था और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी था।
क्या है पूरा मामला, कैसे हुई रैगिंग
जानकारी के अनुसार Govindpur थाना क्षेत्र के Nagarkyari निवासी सुमित कुमार दास मंगलवार रात अपने हॉस्टल के कमरे में मौजूद था। उसी कमरे में उसके छह सहपाठी भी थे। मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद विशाल कुमार, अनिकेत कुमार, नमन राज, लक्ष्मण कुमार महतो और अभिजीत सिंह ने देर रात करीब 2 बजे उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद बेल्ट से पिटाई, गाली-गलौज की गई और पूरी घटना का मोबाइल वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि छात्रों ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो उसके साथ और बुरा किया जाएगा।
दो दिन तक सहने के बाद परिजनों को बताई आपबीती
पीड़ित छात्र दो दिनों तक चुप रहा। वह स्कूल की नर्स से दवा लेकर दर्द सहता रहा। बाद में उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे Dhanbad के SNMMCH (Shaheed Nirmal Mahto Medical College & Hospital) रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
अभिभावकों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि विद्यालय में नियमित वार्डन नहीं हैं। विद्यालय में 520 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें लगभग 320 लड़के और 240 लड़कियां शामिल हैं। सुरक्षा के लिए केवल 6 गार्ड तैनात हैं, जो 3 शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं। यानी किसी भी समय पूरे परिसर की सुरक्षा केवल 2 गार्ड के भरोसे रहती है। रात 10 बजे के बाद जनरेटर व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं रहती।
झाड़ू और लाठी लेकर पहुंचीं महिलाएं
शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं झाड़ू और लाठी लेकर विद्यालय परिसर पहुंच गईं। स्थिति बिगड़ती देख SDPO लीलेश्वर महतो और Nirsa थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने पुलिस बल के साथ महिलाओं को समझाकर शांतिपूर्वक बाहर निकाला।
11 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन
प्रशासन ने तत्काल 11 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया। समिति में विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। समिति मामले की जांच, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और अपनी रिपोर्ट Dhanbad उपायुक्त को सौंपेगी।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब Benagaria स्थित Jawahar Navodaya Vidyalaya चर्चा में आया हो। 26 अप्रैल 2026 को कक्षा 9 के छात्र आयुष टोप्पो की Rampur Talab में डूबने से मौत हो गई थी। इससे पहले 30 अगस्त 2023 को भी 8वीं कक्षा के 12 छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया था।
प्राचार्य ने दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
विद्यालय की प्राचार्य उषा कुजूर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी छात्र दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विद्यालय के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित छात्र के पिता और विद्यालय प्रबंधन ने Nirsa Police Station में लिखित शिकायत दी है। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ो :-