The Palash NewsThe Palash News
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
      • राँची
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri
Notification Show More
Latest News
Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड, फाइनल में 37-34 से दर्ज की शानदार जीत
Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड, फाइनल में 37-34 से दर्ज की शानदार जीत
अंतरराष्ट्रीय खेल ताजा खबर
जब कार की EMI खत्म हुई, तब समझ आया कि असली आजादी क्या होती है
जब कार की EMI खत्म हुई, तब समझ आया कि असली आजादी क्या होती है
Motivational Talk ऑटोमोबाइल लाइफ स्टाइल संपादकीय
UPI MDR Rule 2026, ट्रेन टिकट UPI नियम, ₹2000 से ज्यादा ट्रेन टिकट, रेलवे टिकट MDR चार्ज, IRCTC UPI पेमेंट, 15 अक्टूबर 2026 UPI नियम, ₹5 फ्लैट MDR, ट्रेन टिकट महंगा होगा या नहीं, रेलवे टिकट बुकिंग चार्ज, UPI ट्रेन टिकट नया नियम, PhonePe ट्रेन टिकट पेमेंट, Google Pay IRCTC टिकट, Paytm ट्रेन टिकट बुकिंग, रेलवे MDR शुल्क, ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग, UPI पेमेंट न्यूज, Indian Railways UPI Rule, IRCTC News 2026, ट्रेन टिकट अतिरिक्त शुल्क, यात्रियों पर MDR का असर, रेलवे टिकट पेमेंट नियम, ₹2000 से ऊपर UPI चार्ज, ट्रेन टिकट ऑनलाइन पेमेंट, Merchant Discount Rate, रेलवे टिकट नया अपडेट
Train Ticket UPI Rule! ₹2,000 से ऊपर के UPI टिकट पर ₹5 MDR, क्या बढ़ेगा आपका खर्च?
ताजा खबर कानून
India vs Sri Lanka Women Final: 22 सितंबर को होगा खिताबी मुकाबला
India vs Sri Lanka Women Final: 22 सितंबर को होगा खिताबी मुकाबला
ताजा खबर खेल
Asian Games 2026: शूटिंग में भारत की शानदार शुरुआत, 5 Medals जीते; हिमांशु-रुद्रांक्ष ने बढ़ाया गौरव
Asian Games 2026: शूटिंग में भारत की शानदार शुरुआत, 5 Medals जीते; हिमांशु-रुद्रांक्ष ने बढ़ाया गौरव
ताजा खबर खेल राष्ट्रीय
Aa
Aa
The Palash NewsThe Palash News
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • Motivational Talk
  • वेबस्टोरीज
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri
Follow US
झारखंडताजा खबरराँचीराज्यराष्ट्रीयशिक्षा/कैरियरसंपादकीय

झारखण्ड के ‘सदान’ : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ

Amanda Nidhi
Last updated: 2025/12/19 at 1:00 PM
Amanda Nidhi
Share
6 Min Read
झारखण्ड के 'सदान' : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ
झारखण्ड के 'सदान' : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ
SHARE

झारखण्ड के ‘सदान’ : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ

‘झारखण्ड‘ शब्द ही यह दर्शाता है कि यह एक ऐसा भूभाग है जहाँ जंगल-झाड़ी की बहुलता है। इसके साथ ही, जो इस राज्य को एक अलग पहचान प्रदान करती है, वह है यहाँ की अपनी विशेषताएँ। इन्हीं विशेषताओं के कारण झारखण्ड राज्य की माँग की गई थी, और इन्हीं विशेषताओं में यहाँ के जनजातीय और ‘सदानों’ की मिली-जुली संस्कृति समाहित है। अब यह प्रश्न उठता है कि ‘जनजाति’ की परिभाषा से तो हर कोई वाकिफ है, परंतु ये ‘सदान’ कौन हैं?

Contents
झारखण्ड के ‘सदान’ : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभI) भाषा एवं साहित्य का विकास (Development of Language and Literature)II) लोक कला और संगीत (Folk Art and Music):निष्कर्ष: झारखण्ड के ‘सदान’ : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ

‘सदान’ शब्द की उत्पत्ति नागपुरी भाषा से मानी जाती है, जहाँ ‘सदपरवा’ घर में रहने वाले कबूतर को कहा जाता था। ‘सदपरवा’ से ‘सदान’ शब्द की उत्पत्ति हुई, जिसका अर्थ है कि जिस प्रकार घर में रहने वाले कबूतर जनजातियों के साथ-साथ रहते थे, उसी प्रकार सदान भी जनजातियों के साथ घुले-मिले रहते आए हैं।

परिभाषा:

‘सदान’ शब्द का तात्पर्य झारखण्ड के वे गैर-जनजातीय मूल निवासी हैं जो प्राचीन काल से यहीं की भूमि से जुड़े रहे हैं। ये समुदाय सदियों से छोटानागपुर क्षेत्र में बसते आए हैं और उन्होंने यहाँ की जनजातियों के साथ एक अनूठी समन्वय संस्कृति (Composite Culture) का निर्माण किया है।

निवास एवं ऐतिहासिकता के आधार पर: सदान की पहचान उन्हें आदिवासियों और दिकुओं (ब्रिटिश काल से आए शोषक ‘बाहरी लोग’ जैसे ‘महाजन-ठेकेदार’ आदि) से अलग करती है। निवास एवं ऐतिहासिकता के आधार पर हम सदानों को दो भागों में बाँट सकते हैं:

I) मूल सदान (Original Sadan): ये ऐसे लोग हैं जो आदिवासियों से पूर्व यहाँ निवास करते थे। ऐसे सदानों में मुख्यतः शिल्पकार और छोटे व्यवसायी शामिल थे, जैसे- कोयरी, तेली, लोहार, कुम्हार, रैयती आदि जैसे लोग।

झारखण्ड के 'सदान' : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ
झारखण्ड के ‘सदान’ : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ

II) नागवंशी शासकों या विभिन्न शासकों द्वारा लाकर बसाए गए लोग: कुछ शासकों द्वारा अपने आस-पास के क्षेत्रों से कुछ विद्वान (intellectual) लोगों को लाकर बसाया गया, जिसमें मुख्यतः उच्च जाति कहे जाने वाले लोग शामिल थे। इनके द्वारा कुछ नई तकनीक लाई गई जिससे कृषि, कला, साहित्य, कारीगरी, व्यवसाय सबमें एक अच्छा प्रभाव देखने को मिला।

भाषाई पहचान: सदानों की सबसे बड़ी पहचान उनकी क्षेत्रीय भाषाएँ हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से ‘सदानी भाषाएँ’ कहा जाता है। इनमें प्रमुख हैं:

नागपुरी (नागपुरिया): छोटानागपुर क्षेत्र की सम्पर्क भाषा

खोरठा

कुड़माली

पंचपरगनियाँ ये भाषाएँ जनजातीय और गैर-जनजातीय दोनों समुदायों के बीच संवाद का माध्यम बनीं।

झारखण्ड की सांस्कृतिक विरासत में सदानों की भूमिका: सदानों ने झारखण्ड की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

I) भाषा एवं साहित्य का विकास (Development of Language and Literature)

नागपुरी भाषा को सदानों ने ही पोषित किया और इसे साहित्यिक रूप दिया। यह भाषा जनजातीय और गैर-जनजातियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सबसे सशक्त माध्यम बनी।

खोरठा और कुड़माली साहित्य में लोक कथाओं, गीतों और वीरगाथाओं का विशाल भंडार है।

'पर्व-त्योहार' में समन्वय! सदान समुदाय
‘पर्व-त्योहार’ में समन्वय! सदान समुदाय

II) लोक कला और संगीत (Folk Art and Music):

सदानों का योगदान क्षेत्रीय लोकनृत्य और संगीत में अतुलनीय है।

झुमर सदानों का एक प्रमुख लोक नृत्य है जो जनजातीय नृत्यों से प्रभावित है।

करमा नृत्य और पाईका नृत्य जैसी कलाएँ साझा रूप से विकसित हुईं।

वाद्य यंत्रों में मांदर, ढोल, बाँसुरी आदि का प्रयोग आदिवासी और सदानों में भी समान रूप से किया जाता है।

‘पर्व-त्योहार’ में समन्वय! सदान समुदाय ने कई प्रमुख जनजातीय पर्वों को अपनाकर या उनमें भाग लेकर सांस्कृतिक सामंजस्य को बढ़ावा दिया है।

सरहुल (फूलों का त्योहार): करमा (भाई-बहन) का त्योहार, टुसू पर्व (मकर संक्रांति) से जुड़ा पर्व एवं जितिया पर्व, ये ऐसे पर्व हैं जो जनजातीय एवं सदानों दोनों में समान उत्साह से मनाए जाते हैं।

सामाजिक सम्बन्ध और आर्थिक व्यवस्था! सदानों ने स्थानीय कृषि पद्धतियों में सुधार किया और उन्हें ‘जनजातियों’ के साथ साझा किया। साथ ही, ग्राम व्यवस्था में ‘सहयोग’ किया और स्थानीय कारीगरों तथा व्यापारियों के रूप में एक मजबूत स्थानीय आर्थिक ढाँचा बनाने में मदद की।

पृथक राज्य आंदोलन में योगदान! 20वीं सदी में जब पृथक झारखण्ड राज्य की माँग उठी तब सदान समुदायों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन्होंने भाषाई और सांस्कृतिक आधार पर एक झारखण्डी पहचान को मजबूत करने में भी मदद की।

निष्कर्ष: झारखण्ड के ‘सदान’ : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ

सदान झारखण्ड की मिश्रित संस्कृति के आवश्यक स्तंभ हैं। उन्होंने न केवल यहाँ की भूमि को अपनी कलाओं और शिल्प से सींचा है, बल्कि अपनी भाषाओं, लोक-कलाओं और त्योहारों के माध्यम से एक ऐसा सांस्कृतिक ताना-बाना बुना है जो जनजातीय परम्पराओं से काफी घुलमिल गया है। सदानों की पहचान और उनका योगदान यह सिद्ध करता है कि झारखण्ड की संस्कृति केवल जनजातीय नहीं, बल्कि यह आदिवासी और ‘सदानी’ परम्पराओं के सह-अस्तित्व और पारस्परिक सम्मान का एक अनूठा संगम है।

Ease of Doing Business, Ease of Living for Workers और भारत की नई श्रम संहिता

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…
TAGGED: ESSAY ON JHARKHAND, freedomfighter of jharkhand india, jharkhand, JHARKHAND ARTICLE, Jharkhand ke 'Sadan' : Jharkhandi sanskriti ke pramukh stambh, jharkhand ke sadan, jharkhand latest news, jharkhand multiple language, JHARKHAND NEWS, jpsc topic, palsh news, झारखण्ड के 'सदान' : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड, फाइनल में 37-34 से दर्ज की शानदार जीत
अंतरराष्ट्रीयखेलताजा खबर

Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड, फाइनल में 37-34 से दर्ज की शानदार जीत

September 26, 2026
जब कार की EMI खत्म हुई, तब समझ आया कि असली आजादी क्या होती है
Motivational Talkऑटोमोबाइललाइफ स्टाइलसंपादकीय

जब कार की EMI खत्म हुई, तब समझ आया कि असली आजादी क्या होती है

September 26, 2026
UPI MDR Rule 2026, ट्रेन टिकट UPI नियम, ₹2000 से ज्यादा ट्रेन टिकट, रेलवे टिकट MDR चार्ज, IRCTC UPI पेमेंट, 15 अक्टूबर 2026 UPI नियम, ₹5 फ्लैट MDR, ट्रेन टिकट महंगा होगा या नहीं, रेलवे टिकट बुकिंग चार्ज, UPI ट्रेन टिकट नया नियम, PhonePe ट्रेन टिकट पेमेंट, Google Pay IRCTC टिकट, Paytm ट्रेन टिकट बुकिंग, रेलवे MDR शुल्क, ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग, UPI पेमेंट न्यूज, Indian Railways UPI Rule, IRCTC News 2026, ट्रेन टिकट अतिरिक्त शुल्क, यात्रियों पर MDR का असर, रेलवे टिकट पेमेंट नियम, ₹2000 से ऊपर UPI चार्ज, ट्रेन टिकट ऑनलाइन पेमेंट, Merchant Discount Rate, रेलवे टिकट नया अपडेट
ताजा खबरकानून

Train Ticket UPI Rule! ₹2,000 से ऊपर के UPI टिकट पर ₹5 MDR, क्या बढ़ेगा आपका खर्च?

September 25, 2026
India vs Sri Lanka Women Final: 22 सितंबर को होगा खिताबी मुकाबला
ताजा खबरखेल

India vs Sri Lanka Women Final: 22 सितंबर को होगा खिताबी मुकाबला

September 21, 2026
finel logo png

The Palash News

Facebook Twitter Youtube Wordpress

About Us

ThePalashNews ( दपलाशन्यूज ) न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. दपलाशन्यूज का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. दपलाशन्यूज का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, उपयोगकर्ता रुचि जानकारी, अजीब समाचार, ज्योतिष समाचार, व्यापार समाचार, खेल समाचार, जीवन शैली समाचार इत्यादि को कवर करने वाले तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Policies Links

  • Privacy Policy
  • Correction Policy
  • Fact Checking Policy
  • Disclaimer
  • Our Team
  • Contact Us
  • About Us
Category Links
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
      • राँची
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri

About Us

Copyright © 2024 The Palash News

Removed from reading list

Undo
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d