कोयल मल्लिक ने Rajya Sabha से दिया इस्तीफा, TMC में बढ़ी सियासी हलचल
TMC की राज्यसभा सांसद और टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं और हाल ही में उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था।
उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने इस्तीफे की वजह सार्वजनिक नहीं की है। विपक्ष इसे TMC के लिए बड़ा राजनीतिक झटका बता रहा है, जबकि पार्टी नेतृत्व की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि कोयल मल्लिक का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा।
इसे भी पड़े :-