सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हारूडीह में स्वर्णरखा नदी किनारे लगने वाले साप्ताहिक मुर्गा पाड़ा में बुधवार शाम एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान तमोलिया निवासी विजय तिर्की के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साप्ताहिक मुर्गा पाड़ा के दौरान विजय तिर्की कुछ दूरी पर झाड़ियों की ओर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई, जबकि हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, गैंगवार और पुरानी दुश्मनी की आशंका भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि विजय तिर्की का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में कई मामलों में संलिप्त बताया जाता रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
https://thepalashnews.com/category/latest-news/#google_vignette