India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 में महामुकाबला तय! फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच में भिड़ेंगी दोनों टीमें
India vs Pakistan : एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। टूर्नामेंट के जारी ड्रॉ के मुताबिक दोनों टीमें शुरुआती दौर में आमने-सामने नहीं होंगी। भारत और पाकिस्तान को पुरुष क्रिकेट के अलग-अलग ब्रैकेट में रखा गया है। ऐसे में दोनों की भिड़ंत तभी संभव होगी, जब दोनों टीमें नॉकआउट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल मैच तक पहुंचें।
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में किया जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले T20 फॉर्मेट में होंगे। पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि महिला वर्ग में 8 टीमें मैदान पर उतरेंगी। पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगी।
भारत-पाकिस्तान को मिली सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह
पुरुष क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। वहीं अफगानिस्तान, नेपाल, हांगकांग चीन, जापान, मलेशिया और ओमान शुरुआती दौर के मुकाबलों के जरिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे।
ड्रॉ के अनुसार भारत और पाकिस्तान अलग-अलग क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। भारत 28 सितंबर को अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेगा, जबकि पाकिस्तान भी इसी दिन दूसरे क्वार्टर फाइनल में मैदान पर होगा। दोनों टीमों के रास्ते अलग होने की वजह से शुरुआती नॉकआउट चरण में भारत-पाकिस्तान मैच की संभावना नहीं है।
3 अक्टूबर को हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों टीमों की भिड़ंत 3 अक्टूबर 2026 को हो सकती है। इस दिन पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा।
अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचते हैं और वहां भी जीत हासिल करते हैं, तो दोनों टीमें गोल्ड मेडल यानी फाइनल में आमने-सामने होंगी।
वहीं अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में हार जाती हैं, तो ब्रॉन्ज मेडल के लिए भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत संभव है। यानी मौजूदा ड्रॉ के हिसाब से दोनों देशों के बीच मुकाबला टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में नहीं, बल्कि आखिरी मेडल मुकाबले में ही देखने को मिलेगा।
महिला क्रिकेट में भी अलग-अलग ड्रॉ
महिला क्रिकेट में भी भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग रास्ते में रखा गया है। भारत अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान से भिड़ेगा, जबकि पाकिस्तान का सामना थाईलैंड से होगा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू होगी और 22 सितंबर को गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले खेले जाएंगे।
इसका मतलब महिला क्रिकेट में भी भारत और पाकिस्तान की शुरुआती दौर में भिड़ंत नहीं होगी। दोनों टीमें अगर अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए मेडल मैच तक पहुंचती हैं, तभी भारत-पाकिस्तान मुकाबला संभव होगा।
फैंस को करना होगा महामुकाबले का इंतजार
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से फैंस के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा है। एशियन गेम्स 2026 में भी इस मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, इस बार दोनों टीमों को अलग-अलग ब्रैकेट में रखने के कारण फैंस को संभावित महामुकाबले के लिए टूर्नामेंट के आखिरी चरण तक इंतजार करना पड़ेगा।
अगर दोनों टीमें उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती हैं, तो 3 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं सेमीफाइनल में दोनों में से किसी टीम के हारने की स्थिति में ब्रॉन्ज मेडल मैच भी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत का मंच बन सकता है।
| इसे भी पढ़े :-
IND vs SL Test: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, निसांका-मेंडिस बाहर, डिकवेला की ढाई साल बाद वापसी |