The Palash NewsThe Palash News
Notification Show More
Latest News
'दूल्हा सफाई' और धोखे के नए रुझान रिश्तों में भरोसे पर सवाल उठाते हैं ?
क्या शादियाँ एक व्यवसाय बन गई हैं? ‘दूल्हा सफाई’ और धोखे के नए रुझान रिश्तों में भरोसे पर सवाल उठाते हैं!
अंतरराष्ट्रीय ताजा खबर
Jharkhand Academic Council  Ranchi : JAC Board Class 12th Science & Commerce Exam 2025 Result Out !
Jharkhand Academic Council  Ranchi : JAC Board Class 12th Science & Commerce Exam 2025 Result Out !
ताजा खबर झारखंड शिक्षा/कैरियर
बदलते रिश्ते, टूटते परिवार: आधुनिकता के दौर में खोती नैतिकता और भावनात्मक जुड़ाव
बदलते रिश्ते, टूटते परिवार: आधुनिकता के दौर में खोती नैतिकता और भावनात्मक जुड़ाव
अंतरराष्ट्रीय
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल ताजा खबर
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
05 मई 2025: Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल ताजा खबर
Aa
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
      • राँची
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • वैराग्य विचार
  • वेबस्टोरीज
Aa
The Palash NewsThe Palash News
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • वैराग्य विचार
  • वेबस्टोरीज
Search
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • वैराग्य विचार
  • वेबस्टोरीज
Follow US
झारखंडताजा खबर

PM Modi in Jharkhand: भरी सभा में JMM को दिया बड़ा संदेश

sonukachap
Last updated: 2024/09/17 at 12:15 PM
sonukachap
Share
16 Min Read
PM Modi in Jharkhand:
PM Modi in Jharkhand:
SHARE

PM Modi in Jharkhand: भरी सभा में JMM को दिया बड़ा संदेश

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जनता को संबोधित किया। मोबाइल टॉर्च जलाकर प्रधानमंत्री का लोगों ने स्वागत किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने भी जोश भरा।

Contents
PM Modi in Jharkhand: भरी सभा में JMM को दिया बड़ा संदेशPM Modi ने किया जिक्र चुनाव का भीPM Modi ने JMM, RJD और Congress को झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मनआदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही- पीएमसैंकड़ों करोड़ कैस बरामद- PM ModiBJP सरकार बनेगी तो सब मामलों की जांच होगी- PM Modiखराब मौसम के चलते बदला प्लानPM Modi को सुनने छाता-छतरी लेकर पहुंचे लोगरांची एयरपोर्ट पहुंचे PM Modiकार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे लोगआज का दिन ऐतिहासिक

पीएम मोदी ने कहा आमने सामने आकर बातचीत करूंगा। इसलिए मैंने सड़क मार्ग से आया। साथियों कोई भी रूकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती। मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जाऊंगा।

करमा पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उत्सव के इस माहौल में झारखंड को छह नई वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं।

इन ट्रेनों से युवाओं के लिए रोजगार व प्रगति के अवसर बनेंगे। आज हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर भी मिलें। करमा पूजा के दिन बहनें इस घर में प्रवेश कर पाएंगे। आपका ये भाई अपनी बहनों को पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया।

PM Modi ने किया जिक्र चुनाव का भी

PM Modi ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने के लिए सारा विपक्ष एकजुट था, लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा। देश को मोदी पर भरोसा है। युवाओं, मध्यवर्ग का भरोसा मोदी है। इस भरोसे को मजबूत बनाने के लिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि साथियाें झारखंड और भाजपा का रिश्ता राजनीतिक और चुनावों का रिश्ता हैं। यह रिश्ता दिल का है, यह रिश्ता अपना है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है।

झारखंड और भाजपा सिर्फ चुनावों का रिश्ता नहीं। यह रिश्ता दिल और अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है। आप सबसे पूछता हूं, आदिवासी बच्चों को लिए अच्छी शिक्षा की चिंता किसने की। 400 से ज्यादा एकलव्य आवासी विद्यालय बनाएं।

आदिवासी समाज से एक महिला को देश की राष्ट्रपति किसने बनाया। जवाब एक ही है, भारतीय जनता पार्टी ने बनाया। पहले की सरकारें सिर्फ झारखंड से वसूली करती थी। हमने डीएमएफ बनाकर हक दिलाया।

आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के लिए पूरे समर्पण भाव से, सेवा भाव से काम कर रही है। आपको विश्वास दिलाता हूं। राज्य सरकार में भाजपा को मौका दिलाए, झारखंड के विकास में भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा।

PM Modi ने JMM, RJD और Congress को झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन

PM Modi ने कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं। झारखंड के दुश्मनों को पहचानिए। झारखंड के तीन दुश्मन – जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस, झारखंड के निर्माण का बदला आज भी आरजेडी झारखंड से उतारती है।

कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। कांग्रेस ने कितने दशक दिल्ली में बैठकर राज किया। इऩ्होंने दलित पिछड़ा आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया।

जेएमएम किसके साथ खड़े हैं। ये लोग आदिवासियों के जंगल, जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं। झारखंड के बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ, हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। झारखंड हाई कोर्ट ने जांच का आदेश दिया है।

जेएमएम सरकार मानने के लिए तैयार नहीं है कि झारखंड में घुसपैठ हो रहा है। आज संताल परगना और कोल्हान में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा। यहां की पहचान और डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है।

आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही- पीएम

PM Modi ने कहा कि संताल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। यहां के लोगों की जमीनें हड़पी जा रही है। घुसपैठिए पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों के साथ अत्याचार की वारदात बढ़ रही है। झारखंड के शहर या गांव हो, इस घुसपैठ के कारण आज झारखंडी असुरक्षित महूसस कर रहा है।

सच्चाई यह है कि जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी जेएमएम को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं। जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है।

जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है तो तुष्टीकऱण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी, पिछडा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल जेएमएम का भी हो रहा है।

जेएमएम और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरें को यही पर रोकना होगा। झारखंड के हर नागरिक को एकजुट होना होगा। भाजपा को मजबूत करना होगा। वोट बैंक की फंडिंग करने वाले लोग किसी के भी सगे नहीं होते।

जेएमएम सरकार के पांच साल का कार्यकाल इसका सबूत है। वोट लेने के लिए ये लोग आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं। लेकिन जेएमएम के लिए आदिवासी समाज के लिए सम्मान नहीं। अपना सियासी फायदा उपर है। गरीब आदिवासी पूछ रहा है कि चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या।

क्या वो एक गरीब परिवार से नहीं आते थे। जिस तरह उन्हें अपमानित किया गया, जिस तरह मुख्यमंत्री कुर्सी कब्जा करने के लिए हटाया गया, उससे झारखंड के हर गरीब आदिवासी का दिल गहरी चोट पहुंची है, दुख से भरा हुआ है।

सीता सोरेन को उनके ही परिवार से अपमानित और बेदखल किया गया। इसका जवाब झारखंड का हर आदिवासी देगा।

सबकुछ भ्रष्टाचार और लूट का भेंट चढ़ गए। इस देश की सबसे बेइमान और महाभ्रष्ट पार्टी कांग्रेस है। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार कांग्रेस का परिवार है। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वही से निकलती है।

ये जेएमएम वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं। उसी स्कूल का नाम है कांग्रेस स्कूल आफ करप्शन। जेएमएम ने पांच साल में केवल एक काम किया। झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। जेएमएम सरकार ने जंल, जंगल, जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया।

सैंकड़ों करोड़ कैस बरामद- PM Modi

PM Modi  ने कहा कि इनके मंत्री औऱ सासंद और उनके नौकर के अड्डे से सैंकड़ों करोड़ कैस मिलता है। हजारों करोड़ के नोट मिलते। याद होगा, कैसे नोटों के पहाड़ निकले थे। टीवी तक नोटों के पहाड़ दिखाए जाते थे। ये नोटों के मशीन से नहीं आई। ये नकली नोट नहीं थी। ये आपके मेहनत की कमाई लूटा था। ये आपका पैसा है।

इस चुनाव में भ्रष्टाचार करने वाले, आपके धन को लूटने वाले, देश के खजाने को लूटने वाले, झारखंड के खजाने को लूटने वाले की पाई-पाई का हिसाब करना आपकी जिम्मेदारी। मुझे आपका साथ चाहिए।

पीएम ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में खान, खनिज, बालू की लूट हुई। इन्होंने सेना की जमीन नहीं छोड़ी, अपनी जमीन बचाने के लिए लोगों को बोर्ड लगाना पड़ता है कि ये जमीन बिकाऊ नहीं है।

ये हालत जमशेदपुर जैसे शहरों तक है। जेएमएम की अब चलाचली की बेला आ चुकी है। ये लोग बौखलाए हुए हैं। ये भाजपा के नेताओँ पर झूठे केस लादे जा रहे हैं। सत्ता जाने के डर से झूठ का पिटारा निकाल दिया है।

जबतक नौकरी नहीं, बेरोजगारी भत्ता का वादा किया था। कितने बेरोजगार युवाओं को भत्ता मिला। शहरी रोजगार योजना शुरू की, कितना मिला। योजना दो महीने में बंद हो गई। भर्ती परीक्षाओं के नाम पर पंद्रह से ज्यादा युवाओं की जान चली गई।

BJP सरकार बनेगी तो सब मामलों की जांच होगी- PM Modi

PM Modi ने कहा कि बीजेपी सरकार बनेगी तो सब मामलों की जांच होगी। जिम्मेदार लोगों को हर प्रकार से कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। वर्तमान सरकार को युवाओं की चिंता नहीं। ह

र साल जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा पूरा करने का वादा किया, नौकरी बेचने वाले गिरोह पनप रहे, पेपर लीक करने वालों को शह दी जा रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को झारखंड से हटाना ही होगा।

सरकार झूठे वादे करती है। गरीबों को झांसा देने के लिए इन्होंने पेट्रोल-डीजल देने की योजना भी चलाई। किसी को पेट्रोल-डीजल मिल रहा है क्या। ये योजना झूठा दिलासा था। दो माह में बंद कर दिया।

अब ये महिलाओं को पैसे देने के नाम पर नए तिकड़म लगा रहे हैं। ऐसे धोखेबाजों को सरकार से बाहर निकालना है। वादे करना और उन्हें पूरा करना सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है।

कांग्रेस झूठ की दुकान खोल रही। जेएमएम जब कुछ देने की बात करे तो सावधान हो जाइए। जेएमएम के ट्रेनिंग कांग्रेस से ही मिली। जब भी कुछ देने की बात करेंगे तो आपकी जेब पर डाका डालेंगे।

झारखंड की जनता झारखंड के विकास के लिए वोट करेगी। यह भीड़ बता रही है झाखंड में सत्ता परिवर्तन अवश्य होगा।

खराब मौसम के चलते बदला प्लान

खराब मौसम के चलते उनके प्लान में बदलाव कर दिया गया। टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन अब रवाना हो चुकी है। पीएम मोदी ने रांची से ऑनलाइन होकर ट्रेनों को हरी दिखाई।

मौसम खराब होने की वजह से रांची से जमशेदपुर की उड़ान नहीं भड़ी जा सकी। बता दें कि झारखंड के कई हिस्सों में रविवार की अहले सुबह से हवाओं के साथ वर्षा जारी है।      PM Modi अब जमशेदपुर के लिए रांची से सड़क मार्ग से निकल चुके हैं। वे जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

गोपाल मैदान के मंच पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा व अन्य गणमान्य लोग मंच पर पहुंच चकुे हैं।

PM Modi को सुनने छाता-छतरी लेकर पहुंचे लोग

PM Modi  का भाषण सुनने लोग छाता व छतरी लेकर पहुंचे। गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करने की खबर मिलने के बाद कार्यकर्ताओं एवं लोगों का उत्साह चरम पर है।

लाेग पोस्टर, बैनर लेकर पहुंच गए हैं। साथ ही मोदी को जन्म दिन की बधाई भी दे रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग गोपाल मैदान पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 650 करोड़ की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया।

मौसम विभाग ने रविवार को रेड अलर्ट भी जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य के दक्षिण भाग (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां) के साथ-साथ पश्चिम एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होगी।

रांची एयरपोर्ट पहुंचे PM Modi

जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 9:05 बजे वायु सेवा के विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सांसद वीडी राम, चंद्र प्रकाश चौधरी, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह, भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव समेत अन्य लोग पहुंचे थे।

हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री से मिलने एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद भाजपा के सभी नेता पुराने टर्मिनल भवन से बाहर आए। राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बताया कि जमशेदपुर में मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे लोग

जमशेदपुर में तेज हवा व वर्षा के बीच टाटानगर स्टेशन में योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।वर्षा के बीच लोग छाता लेकर पहुंचे। प्रधानमंत्री यहां 10 बजे शिलान्यास एवं उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित भी करने वाले थे। महिलाओं की लंबी कतार देखी जा रही है।

आज का दिन ऐतिहासिक

जमशेदपुर के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी पहली बार जमशेदपुर पधारने वाले हैं। हालांकि, ऑनलाइन के माध्यम से पीएम ने झारखंड को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो करोड़ नए घरों के आवंटन कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर झारखंड के 46 हजार लाभुक गृह प्रवेश करेंगे।चालू वित्तीय वर्ष में झारखंड को 1,13,195 आवास का लक्ष्य दिया गया है, जिसके लिए 187.79 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

जिन छह ट्रेनों को उन्होंने हरी झंडी दिखाई, उनमें टाटानगर से खुलने वाली टाटा-पटना, टाटा-ब्रह्मपुर तथा राउरकेला के अलावा देवघर-बनारस, दुर्ग-हावड़ा, हावड़ा-भागलपुर ट्रेन शामिल हैं।

मोदी के झारखंड दौरे के दौरान ही केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण का भी शुभारंभ होगा।

इस योजना के अंतर्गत उन 25 हजार बस्तियों को सड़क संपर्क मिलेगा, जिनका अभी मुख्य मार्ग से संपर्क नहीं है। इसके लिए 62,500 किलोमीटर बारहमासी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

सड़कों के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पुलों का निर्माण भी होगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण पर 70 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि खर्च की जाएगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
TAGGED: PM Modi in Jharkhand:
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

'दूल्हा सफाई' और धोखे के नए रुझान रिश्तों में भरोसे पर सवाल उठाते हैं ?
अंतरराष्ट्रीयताजा खबर

क्या शादियाँ एक व्यवसाय बन गई हैं? ‘दूल्हा सफाई’ और धोखे के नए रुझान रिश्तों में भरोसे पर सवाल उठाते हैं!

June 11, 2025
Jharkhand Academic Council  Ranchi : JAC Board Class 12th Science & Commerce Exam 2025 Result Out !
ताजा खबरझारखंडशिक्षा/कैरियर

Jharkhand Academic Council  Ranchi : JAC Board Class 12th Science & Commerce Exam 2025 Result Out !

May 31, 2025
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
आज का राशिफलताजा खबर

16 मई 2025: Aaj ka Rashifal

May 16, 2025
16 मई 2025: Aaj ka Rashifal
आज का राशिफलताजा खबर

05 मई 2025: Aaj ka Rashifal

May 5, 2025

About Us     Contact Us       Privay Policy      Disclaimer     Correction Policy     Fact Checking Policies     Our Team

Copyright © 2024 The Palash News

Removed from reading list

Undo
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d