राजधानी राँची के साउथ ऑफिस पाड़ा इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट से बुधवार की सुबह सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला है।

जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट परिसर में रहने वाले लोगों और अन्य कर्मचारियों ने शव देखा। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई हैं।
