राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है
राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में एक बहू अपनी बुजुर्ग सास और जेठ की बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है. इस घटना ने पारिवारिक सुरक्षा और बुजुर्गों के प्रति बढ़ते अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला, जिसकी पहचान सीमा वर्मा के रूप में हुई है, अचानक अपनी सास रेणु वर्मा पर हमला कर देती है. सीमा ने बुजुर्ग सास की गर्दन पकड़ी और उन्हें जबरदस्त धक्के के साथ पलंग पर पटक दिया. इसी बीच, जब महिला के जेठ रमन वर्मा बीच-बचाव करने आए और पुलिस को फोन करने लगे, तो सीमा उन पर भी टूट पड़ी. वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने पहले लोहे की रॉड और फिर क्रिकेट बैट से अपने जेठ की जमकर पिटाई की.
जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए