RRB CEN 09/2025, Railway Level 1 Recruitment 2026, RRB Corrigendum 4, Railway Vacancy 2026, RRB Application Last Date Extended
भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत Railway Recruitment Boards (RRB) द्वारा जारी CEN No. 09/2025 के तहत 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे मैट्रिक्स के लेवल-1 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। 02 मार्च 2026 को जारी किए गए Corrigendum No. 4 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन से संबंधित तिथियों में संशोधन किया गया है। इससे पहले 31 जनवरी 2026 को मूल अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके बाद 07 फरवरी, 16 फरवरी और 19 फरवरी 2026 को क्रमशः Corrigendum 1, 2 और 3 जारी कर Annexure-A और Annexure-B में संशोधन किया गया था। अब नए संशोधन के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि जो पहले 02 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) निर्धारित थी, उसे बढ़ाकर अब 09 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) कर दिया गया है। वहीं, आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 04 मार्च 2026 से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार (Modification Window) की सुविधा भी पुनर्निर्धारित की गई है। पहले यह विंडो 05 मार्च से 14 मार्च 2026 तक उपलब्ध थी, जिसे अब 12 मार्च से 21 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) कर दिया गया है। हालांकि, ‘Create an Account’ फॉर्म में भरी गई जानकारी तथा ‘Chosen Railway’ में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त, पात्र स्क्राइब (Scribe) उम्मीदवारों के लिए भी तिथियों में बदलाव किया गया है। पहले स्क्राइब डिटेल्स अपलोड करने की तिथि 15 मार्च से 19 मार्च 2026 थी, जिसे अब 22 मार्च से 26 मार्च 2026 तक कर दिया गया है। यह सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जो नियमानुसार स्क्राइब की पात्रता रखते हैं।
RRB ने स्पष्ट किया है कि CEN No. 09/2025 की अन्य सभी शर्तें एवं नियम यथावत रहेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके। साथ ही, रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दलालों और ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः कंप्यूटरीकृत एवं पारदर्शी है और चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाता है।
यह संशोधन उन अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उनके पास आवेदन एवं शुल्क भुगतान के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
JSSC JECCE-2023: Board 7 के लंबित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी
