Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि? कब है कलस स्थापना शुभ मुहूर्त व पूजा-सामग्री की लिस्ट नोट जरुर करें !
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। साल में 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है- चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रिव 2 गुप्त नवरात्रि। नवरात्रि के 9 दिनों तक कई भक्त जन उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की आराधना करते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि अगले महीने से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की सही डेट, घटस्थापना व कलश स्थापना का दिन, व पूजा की सम्पूर्ण सामग्री-
शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है- हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि की शुरुआत अक्टूबर 02, 2024 को रात 12:18 बजे से होगी, जिसकी समाप्ति अक्टूबर 03, 2024 की रात 02:58 बजे होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसी दिन शारदीय नवरात्रि का पहला दिन रहेगा व पहला व्रत रखा जाएगा।
पहले दिन किस देवी की होगी पूजा-शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना व कलश स्थापना करने के बाद शैलपुत्री माता का ध्यान किया जाता है।
Shardiya Navratri 2024: – कब होगी किस देवी की पूजा?
3 अक्टूबर, प्रथम तिथि- मां शैलपुत्री देवी की पूजा
4 अक्टूबर, द्वितीय तिथि- मां ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा
5 अक्टूबर, तृतीया तिथि- मां चंद्रघंटा देवी की पूजा
6 अक्टूबर, चतुर्थी तिथि- मां कूष्मांडा देवी की पूजा
7 अक्टूबर, पंचमी तिथि- मां स्कंदमाता की पूजा
8 अक्टूबर, षष्ठी तिथि- मां कात्यायनी देवी की पूजा
9 अक्टूबर, सप्तमी तिथि- मां कालरात्रि देवी की पूजा
10 अक्टूबर, अष्टमी तिथि- मां महागौरी की पूजा
11 अक्टूबर, नवमी तिथि- मां सिद्धिदात्री देवी की पूजा
शारदीय घटस्थापना- शुभ मुहूर्त
घटस्थापना मुहूर्त – 06:15 ए एम से 07:22 ए एम, बृहस्पतिवार, अक्टूबर 3, 2024
अवधि – 01 घण्टा 06 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
अवधि – 00 घण्टे 47 मिनट्स
कलश स्थापना सामग्री-कलश के साथ पंचपल्लव या आम के पत्ते का पल्लव, मिट्टी का बर्तन, जौ, जल, साफ कपड़ा, नारियल, कलावा, रोली, सुपारी, गंगाजल, सिक्का, दूर्वा, गेहूं और अक्षत(चावल), हल्दी, पान के पत्ते, कपूर आदि सामान की आवश्यकता होती है।
पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
- घी
- धूप
- फूल
- पान
- फल
- लौंग
- दुर्वा
- कपूर
- अक्षत
- सुपारी
- कलावा
- नारियल
- इलायची
- लाल चुनरी
- लाल वस्त्र
- पान के पत्ते
- लाल चंदन
- दुर्गा जी की तस्वीर
- घी का दीपक
- श्रृंगार का सामान
note:- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।