The Palash NewsThe Palash News
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
      • राँची
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri
Notification Show More
Latest News
UPTET 2026 Application Started Today: आज से शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा तिथि और जरूरी जानकारी
UPTET 2026 Application Started Today: आज से शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा तिथि और जरूरी जानकारी
शिक्षा/कैरियर ताजा खबर
ntet-2026-ayush-and-homoeopathy-admission
NTET 2026: AYUSH और Homoeopathy शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, जानें आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
शिक्षा/कैरियर ताजा खबर
UP Cooperative Bank Recruitment 2026: 100+ पदों पर भर्ती
UP Cooperative Bank Recruitment 2026: 100+ पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन
शिक्षा/कैरियर ताजा खबर
Jharkhand B.Ed/M.Ed/B.P.Ed Entrance Exam 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, परीक्षा अब 10 मई को होगी
Jharkhand B.Ed/M.Ed/B.P.Ed Entrance Exam 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, परीक्षा अब 10 मई को होगी
शिक्षा/कैरियर ताजा खबर
kvs-nvs-recruitment-2026-tier-1-result-out-tier-2-exam-dates-announced
KVS–NVS Recruitment 2026: Tier-1 Result Out, Tier-2 Exam Dates घोषित – 27 से 31 मार्च तक होगी परीक्षा
शिक्षा/कैरियर ताजा खबर
Aa
Aa
The Palash NewsThe Palash News
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • Motivational Talk
  • वेबस्टोरीज
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri
Follow US
अंतरराष्ट्रीयताजा खबरराजनीतिकराष्ट्रीयशिक्षा/कैरियरसंपादकीय

ध्रुवतारा जैसी भारत-रूस की मित्रता

Amanda Nidhi
Last updated: 2025/12/19 at 12:59 PM
Amanda Nidhi
Share
6 Min Read
ध्रुवतारा जैसी भारत-रूस की मित्रता
ध्रुवतारा जैसी भारत-रूस की मित्रता
SHARE

“ध्रुवतारा जैसी भारत-रूस की मित्रता” 

मायने, महत्व और ऐतिहासिकता।

हाल ही में रूस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस सम्बन्धों को मजबूत ध्रुवतारे जैसी मित्रता की संज्ञा दी। क्या यह रूपक केवल एक काव्यात्मक अभिव्यक्ति है? या इसके कोई गूढ़ मायने और ऐतिहासिकता का जुड़ाव भी है? भारतीय सभ्यता में ध्रुवतारा को स्थिरता-विश्वसनीयता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए विवाह, जिसे हम जन्म-जन्म का साथ मानते हैं, ध्रुवतारा की साक्षी में किया जाता है, ताकि यह रिश्ता उसी प्रकार बना रहे जिस प्रकार ध्रुवतारा की स्थिरता बनी रहती है। तो क्या भारत-रूस की मित्रता ऐसी ही स्थिर है?

Contents
“ध्रुवतारा जैसी भारत-रूस की मित्रता”  मायने, महत्व और ऐतिहासिकता।300 साल पहले का इतिहास:-आजादी के बाद के सम्बन्ध:-ऊर्जा और आर्थिक साझेदारी:-रूस भारत को सस्ता तेल, गैस और ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराता रहा है।रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा का परिणाम:-🌟 प्रधानमंत्री मोदी का ‘ध्रुवतारे’ जैसा संबंध: एक रणनीतिक उद्घोष 🌟

300 साल पहले का इतिहास:-

सामान्यतः हम मानते हैं कि हमारे सम्बन्ध 1947 से हैं, परन्तु आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत और रूस के सम्बन्ध 300 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। 18वीं सदी में स्रोत बताते हैं कि रूसी अर्थव्यवस्था में भारतीय सामान का निर्यात 8 से 10% तक था, जो आज के लिहाज से भी कम नहीं। ध्यान देने योग्य है कि 18वीं सदी में जब मुगल सत्ता भारत में कमजोर हो रही थी और ब्रिटिश अपनी जड़ें जमा रहे थे, ऐसे समय में भारतीय व्यापारियों ने एक नए मार्ग के सहारे रूसी बंदरगाह “आस्त्राखान” तक अपनी पहुँच बनाई।

स्वाधीनता संग्राम में भी यहाँ के क्रांतिकारियों ने रूसी क्रांतिकारियों से सीधा सम्पर्क बनाया था। 1801 में पोल-नेपोलियन हगन (जिसमें रूसी जार पोल प्रथम और नेपोलियन प्लान ने कंधार के रास्ते भारत पर ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए हमला करने का प्लान बनाया था, परन्तु जार की हत्या के कारण यह प्लान सफल नहीं हो पाया) यह दर्शाता है कि रूस भारत को उस समय भी सिर्फ ब्रिटिश कॉलोनी नहीं समझता था बल्कि सम्भावित पार्टनर के रूप में देखता था।

A Glimpse into 18th Century Trade Routes
A Glimpse into 18th Century Trade Routes

आजादी के बाद के सम्बन्ध:-

हमारे प्रथम प्रधानमंत्री “नेहरू” के काल से ही, जब हमें तकनीक की आवश्यकता थी नए भारत के निर्माण के लिए, ऐसे समय में जब पश्चिमी देश ये तकनीक हमें नहीं देना चाहते थे तब रूस सामने आया और बोकारो, भिलाई, स्टील प्लांट का निर्माण हुआ।

हमारे रक्षा सम्बन्ध भी हमेशा मजबूत रहे। 1962 के युद्ध के बाद इसमें और तेजी देखी गई, मिग फाइटर जेट का मिलना, सुखोई, क्रूज मिसाइलें, परमाणु तकनीक तथा ब्रह्मोस जैसे मिसाइलों का संयुक्त प्रौद्योगिकी विकसित होना इस स्थाई सम्बन्ध के प्रतीक हैं।

Foundational Projects: India-Russia Collaboration in the Early Years
Foundational Projects: India-Russia Collaboration in the Early Years

ऊर्जा और आर्थिक साझेदारी:-

रूस भारत को सस्ता तेल, गैस और ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराता रहा है।

ऐसा नहीं है की सिर्फ रूस ने ही अपनी दोस्ती का दम-खम दिखाया हो, भारत भी इसमें कुछ कम नहीं। ध्यान देने योग्य है की शीत युद्ध काल में जब पूरा विश्व दो ध्रुवों में बंटा था उस समय भारत ने गुटनिरपेक्ष रहना चुना। भारत की इस रणनीति का महत्वपूर्ण पहलू यह था कि वह बिना किसी पश्चिमी दबाव के रूस के साथ अपने सम्बन्धों को स्थिर रखना चाहता था। रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी भारत की किसी भी पक्ष को अपना समर्थन नहीं दिया है। जब सभी पश्चिमी देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं, भारत ने रूस से तेल के आयात को बढ़ावा दिया है। BRICS, SCO, G20 जैसे वैश्विक मंचों पर भी दोनों देश सहयोगी रहे।

Strategic Autonomy: India's Balanced Approach
Strategic Autonomy: India’s Balanced Approach

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा का परिणाम:-

उल्लेखनीय है कि 2000 ई. से शुरू हुई यह शिखर सम्मेलन आजतक बिना किसी बाधा के संचालित हो रही है और ऐसा वार्षिक शिखर वार्ता भारत किसी अन्य देश के साथ नहीं करता।

हाल में एक दिन की पुतिन की यात्रा में पश्चिमी देशों के विरोध के बावजूद कई रणनीतिक फैसले लिए गए, जैसे अपनी मुद्रा में व्यापार को बढ़ावा देना, कुशल-अकुशल श्रेणी के श्रमिकों को भारत द्वारा रूस भेजना आदि।

Enduring Dialogue: The Annual India-Russia Summit
Enduring Dialogue: The Annual India-Russia Summit

🌟 प्रधानमंत्री मोदी का ‘ध्रुवतारे’ जैसा संबंध: एक रणनीतिक उद्घोष 🌟

जब हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी यह उद्घोष करते हैं कि हमारी दोस्ती ‘ध्रुवतारे जैसी’ है, तो यह कथन महज़ भावनात्मक प्रगाढ़ता से कहीं अधिक गहरा अर्थ समाहित करता है।

यह दृढ़ता से स्थापित करता है कि यह अटूट संबंध न केवल स्थायी और भरोसेमंद है, बल्कि यह दिशा देने वाला एक मार्गदर्शक सिद्धांत भी है।

इस साझेदारी का सीधा लाभ भारत को रणनीतिक, आर्थिक, और ऊर्जा-सुरक्षा के मामलों में मिलता है।

अपरिपक्व रूप से, यह एक सुस्पष्ट अंतर्राष्ट्रीय सन्देश भी प्रेषित करता है कि भारत अपनी विदेश नीति में विवेकपूर्ण संतुलन और स्वायत्तता को सदैव बनाए रखेगा।

ये भी पढ़े:-

झारखण्ड के ‘सदान’ : झारखंडी संस्कृति के प्रमुख स्तंभ

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
TAGGED: A Glimpse into 18th Century Trade Routes, Enduring Dialogue: The Annual India-Russia Summit, Foundational Projects: India-Russia Collaboration in the Early Years, INDIA NEWS, INDIA RUSSIA FRIENDSHIP, INDIA RUSSIA LATEST NEWS, INTERNATIONAL NES, NEWS, palsh news, RUSSIA NEWS, Strategic Autonomy: India's Balanced Approach, The stellar India-Russia friendship, इंडिया रूस मित्रता, ध्रुवतारा जैसी भारत-रूस की मित्रता
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

UPTET 2026 Application Started Today: आज से शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा तिथि और जरूरी जानकारी
शिक्षा/कैरियरताजा खबर

UPTET 2026 Application Started Today: आज से शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा तिथि और जरूरी जानकारी

March 28, 2026
ntet-2026-ayush-and-homoeopathy-admission
शिक्षा/कैरियरताजा खबर

NTET 2026: AYUSH और Homoeopathy शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, जानें आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

March 26, 2026
UP Cooperative Bank Recruitment 2026: 100+ पदों पर भर्ती
शिक्षा/कैरियरताजा खबर

UP Cooperative Bank Recruitment 2026: 100+ पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

March 26, 2026
Jharkhand B.Ed/M.Ed/B.P.Ed Entrance Exam 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, परीक्षा अब 10 मई को होगी
शिक्षा/कैरियरताजा खबर

Jharkhand B.Ed/M.Ed/B.P.Ed Entrance Exam 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, परीक्षा अब 10 मई को होगी

March 26, 2026
finel logo png

The Palash News

Facebook Twitter Youtube Wordpress

About Us

ThePalashNews ( दपलाशन्यूज ) न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. दपलाशन्यूज का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. दपलाशन्यूज का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, उपयोगकर्ता रुचि जानकारी, अजीब समाचार, ज्योतिष समाचार, व्यापार समाचार, खेल समाचार, जीवन शैली समाचार इत्यादि को कवर करने वाले तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Policies Links

  • Privacy Policy
  • Correction Policy
  • Fact Checking Policy
  • Disclaimer
  • Our Team
  • Contact Us
  • About Us
Category Links
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
      • राँची
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri

About Us

Copyright © 2024 The Palash News

Removed from reading list

Undo
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d