Vyjayanthimala : क्या अफवाह निकली वैजयंती माला के निधन की खबर ?
गुजरे जमाने की अभिनेत्री वैजयंती माला के निधन की खबर शुक्रवार को झूठी निकली। पहले खबर आई कि 92 साल की उम्र में अभिनेत्री निधन हो गया है। बाद में यह सूचना महज अफवाह निकली।
बता दें, वैजयंती माला अपने जमाने की प्रसिद्ध अदाकारा रही हैं। खासतौर पर उनका क्लासिकल डांस लोगों को खूब पसंद आता था। उनकी ख्याति हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी रही।
इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार
वैजयंती माला का पूरा नाम वैजयंती माला बाली है, जिनका जन्म 13 अगस्त 1933 को तमिलनाडु में चेन्नई के पास हुआ। उनका नाम भगवान विष्णु द्वारा पहने जाने वाले एक दुर्लभ मोतियों का हार के नाम पर रखा गया।
वैजयंती माला ने 16 साल की उम्र से ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने पहली बार तमिल फिल्म वाजकाई (1949) में काम किया था। इसके बाद तेलुगु फिल्म जीवितम (1950) में भूमिका निभाई।
हिंदी सिनेमा में फिल्म बहार (1951) से उन्होंने कदम रखा था। इसके बाद नागिन (1954) से सफलता हासिल की। इसके बाद देखते ही देखते उन्होंने भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार की पहचान बना ली।
वैजयंती माला की सुपरहिट हिंदी फिल्में
- गंगा जमुना (1961)
- पैग़ाम (1959)
- मधुमती (1958)
- सितारों के आगे (1958)
- देवदास (1955)
- नागिन (1954)
- संगम (1964)
(सोशल मीडिया पर इस तरह से वैजयंतीमाला के निधन की अफवाह चल रही है, जिस पर लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।)
इसे भी पढ़े- Dr. Manmohan Singh का निधन, सनी देओल-कपिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि