The Palash NewsThe Palash News
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
      • राँची
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri
Notification Show More
Latest News
The challenge of cyber security in the digital age : भारत और दुनिया के लिए बढ़ता खतरा और समाधान
The challenge of cyber security in the digital age : भारत और दुनिया के लिए बढ़ता खतरा और समाधान
तकनीकी ताजा खबर
How Safe Is Taking Medical Advice from AI ? Oxford Research Reveals Shocking Truth !
How Safe Is Taking Medical Advice from AI ? Oxford Research Reveals Shocking Truth !
तकनीकी अंतरराष्ट्रीय ताजा खबर
ANMCE-2025 (Jharkhand ANM Competitive Examination) की महत्वपूर्ण सूचना जारी
ANMCE-2025 (Jharkhand ANM Competitive Examination) की महत्वपूर्ण सूचना जारी
ताजा खबर झारखंड शिक्षा/कैरियर
Central Budget 2026-27
Central Budget 2026-27 : दिल्ली को मिली नई आर्थिक और बुनियादी ढांचा सहायता — विकास के नये अवसर
ताजा खबर राष्ट्रीय
NTA NEET (UG) online Applications - 2026
NTA NEET UG 2026: परीक्षा तिथि घोषित, 3 मई को होगी परीक्षा, जानिए आवेदन प्रक्रिया से लेकर योग्यता तक पूरी जानकारी
ताजा खबर शिक्षा/कैरियर
Aa
Aa
The Palash NewsThe Palash News
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • तकनीकी
  • पर्व/त्योहार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा/कैरियर
  • सरकारी योजना
  • Motivational Talk
  • वेबस्टोरीज
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri
Follow US
ताजा खबरराष्ट्रीयव्यापारसंपादकीय

Ease of Doing Business, Ease of Living for Workers और भारत की नई श्रम संहिता

Amanda Nidhi
Last updated: 2025/12/19 at 1:03 PM
Amanda Nidhi
Share
6 Min Read
Ease of Doing Business, Ease of Living for Workers और भारत की नई श्रम संहिता
Ease of Doing Business, Ease of Living for Workers और भारत की नई श्रम संहिता
SHARE

Ease of Doing Business, Ease of Living for Workers और भारत की नई श्रम संहिता

किसी भी देश में आर्थिक संवृद्धि तभी आ सकती है जब वहाँ का व्यावसायिक वातावरण अनुकूल हो अर्थात एक ऐसी स्थिति जहाँ निवेशक को व्यवसाय शुरू करने में आसानी हो, उसे व्यवसाय के लिए आधारभूत संरचना के विकास के लिए भूमि उपलब्ध हो, पानी-बिजली, यातायात जैसी सुविधा हो, टैक्सेशन (Taxation) प्रणाली, श्रम कानून आदि लचीले हो।
ऐसे अनुकूल वातावरण को ही हम Ease of doing Business कहते है।

Contents
Ease of Doing Business, Ease of Living for Workers और भारत की नई श्रम संहिताEase of Doing Business के पक्ष में इस कानून में लाए गए प्रावधानEase of Living for Workers में नई संहिता के प्रमुख प्रावधानआलोचनात्मक दृष्टिकोण — श्रमिक संगठनों के उठे प्रश्न1. हायर एण्ड फायर अधिक सुगम2. कार्य घंटे में स्पष्ट व्याख्या की आवश्यकता3. अपराधीकरण से कई कृत्यों को बाहर करना4. हड़ताल या सामूहिक छुट्टी से 14 दिन पूर्व सूचना अनिवार्यनिष्कर्ष

वहीं इसका दूसरा पक्ष है Ease of living for workers — यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक, स्थिर और सुविधाजनक जीवन और काम करने की स्थिति प्राप्त हो।

सरकार द्वारा लाई गई नई श्रम संहिता भारत में श्रम कानूनों के जटिल और बिखरे हुए ढांचे को सरल बनाने तथा श्रमिकों और उद्योग के बीच संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर चार नई श्रम संहिताएं लागू की गई।
इसका मुख्य लक्ष्य एक ओर व्यवसाय सुगमता बढ़ाना है, तो दूसरी ओर श्रमिक जीवन और कार्य सुरक्षा को बेहतर बनाना है।


Ease of Doing Business के पक्ष में इस कानून में लाए गए प्रावधान

  • लाइसेंसिंग, रजिस्ट्रेशन और निरीक्षण जैसी प्रक्रिया का डिजिटल रूप दिया गया है जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है।

  • 29 कानूनों को 4 संहिताओं में समेटने से न केवल नियम स्पष्ट हुए, बल्कि उद्योगों को लचीला कार्य प्रशासन भी मिला।

  • 300 कर्मचारियों तक की इकाइयों की छंटनी सम्बन्धी ढीले श्रम विवाद निवारण की सरल व्यवस्था और कार्य-घंटों में लचीलापन निवेश एवं उत्पादन बढ़ाने में सहायक है। इससे भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा हेतु अधिक अनुकूल वातावरण निर्मित कर रहा है।


Ease of Living for Workers में नई संहिता के प्रमुख प्रावधान

  • न्यूनतम वेतन निर्धारण हेतु राष्ट्रीय ढांचा श्रमिकों को न्यायसंगत वेतन सुनिश्चित करता है।

  • सामाजिक सुरक्षा संहिता के माध्यम से गिग वर्कर, प्लेटफॉर्म वर्कर तथा असंगठित श्रमिकों को पहली बार औपचारिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास हुआ है।

  • स्वास्थ्य, सुरक्षा मानकों का आधुनिकीकरण, मातृत्व लाभ, ओवरटाइम भुगतान और महिलाओं को सुरक्षित कार्य परिस्थितियाँ श्रमिक कल्याण को सुदृढ़ बनाते हैं।

Ease of Living for Workers में नई संहिता के प्रमुख प्रावधान
Ease of Living for Workers में नई संहिता के प्रमुख प्रावधान

आलोचनात्मक दृष्टिकोण — श्रमिक संगठनों के उठे प्रश्न

यद्यपि नई श्रम संहिता Ease of doing Business और Ease of living for worker दोनों के पक्ष में होने का दावा करती है, परंतु कई श्रमिक संगठनों द्वारा इसके प्रावधानों के प्रति असंतोष व्यक्त किए जा रहे है। आइए आलोचना के भी कुछ बिंदु को हम समझते है।


1. हायर एण्ड फायर अधिक सुगम

  • 300 कर्मचारियों तक उद्योगों में छंटनी सम्बन्धी नियम बनने से पूर्व यह संख्या 100 हुआ करती थी अर्थात यदि कोई कम्पनी या फर्म 100 से कम श्रमिकों का… छंटनी करती भी तो उसे सरकार को पूर्व सूचना देने की आवश्यकता नहीं थी।

  • चुकि अब यह संख्या 300 से नीचे की हो गई है तो इससे श्रमिकों के नौकरी असुरक्षित होने की आशंका जताई जा रही है।


2. कार्य घंटे में स्पष्ट व्याख्या की आवश्यकता

  • सरकार द्वारा इस कानून में यह कहा गया है कि कोई भी नियोक्ता अपने कर्मचारी को सप्ताह में 48 घंटे काम करा सकती है, इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि वह एक दिन में कितने घंटे काम करायेगी।

  • इस लूप होल (loop hole) के कारण कम दिनों में अत्यधिक घंटे काम करने की सम्भावना बढ़ सकती है। जैसे 12 घण्टे 4 दिनों में।


3. अपराधीकरण से कई कृत्यों को बाहर करना

  • Ease of doing business के उत्साह में सरकार द्वारा ऐसे बहुत से कृत्यों को अब अपराधीकरण से दूर कर दिया है जो पहले नियोक्ता द्वारा किये जाने पर अपराधीकरण के श्रेणी में आते थे।

  • इससे कर्मचारियों के शोषण का रास्ता खुलता है।


4. हड़ताल या सामूहिक छुट्टी से 14 दिन पूर्व सूचना अनिवार्य

  • इसका सबसे बड़ा आलोचनात्मक प्रावधान है हड़ताल या सामुहिक छुट्टी से 14 दिन पहले कम्पनी को सुचना देना।

  • यह प्रावधान श्रमिकों की सामुहिक सौदेबाजी को ही सिमित करती है, जो कि श्रमिकों का अपने हित में लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।

निष्कर्ष

नई श्रम संहिता एक ओर उद्योगों के लिए व्यवसायिक माहौल को सरल, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास करती है, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और कल्याणकारी सुविधाओं को मजबूत करने का भी वादा करती है। यह संतुलन भारत को आधुनिक आर्थिक ढांचे की ओर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

परंतु इसके साथ ही श्रमिक संगठनों द्वारा उठाई गई आशंकाएँ और आलोचनाएँ यह दर्शाती हैं कि ज़मीनी स्तर पर इन कानूनों के क्रियान्वयन में सावधानी, स्पष्टता और श्रमिक हितों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। यदि सरकार उद्योगों की लचीलापन-नीति और श्रमिकों के अधिकारों के बीच व्यावहारिक संतुलन स्थापित करती है, तो यह नई श्रम संहिता न केवल आर्थिक विकास को गति देगी बल्कि श्रमिकों के जीवन-स्तर को भी मजबूती से सुधार सकेगी।

इसे भी पढे :-

भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास: वीरता, बलिदान और गौरव का पर्व

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
TAGGED: Ease of Doing Business, Ease of Living for Workers, Ease of Living for Workers और भारत की नई श्रम संहिता
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

The challenge of cyber security in the digital age : भारत और दुनिया के लिए बढ़ता खतरा और समाधान
तकनीकीताजा खबर

The challenge of cyber security in the digital age : भारत और दुनिया के लिए बढ़ता खतरा और समाधान

February 11, 2026
How Safe Is Taking Medical Advice from AI ? Oxford Research Reveals Shocking Truth !
तकनीकीअंतरराष्ट्रीयताजा खबर

How Safe Is Taking Medical Advice from AI ? Oxford Research Reveals Shocking Truth !

February 10, 2026
ANMCE-2025 (Jharkhand ANM Competitive Examination) की महत्वपूर्ण सूचना जारी
ताजा खबरझारखंडशिक्षा/कैरियर

ANMCE-2025 (Jharkhand ANM Competitive Examination) की महत्वपूर्ण सूचना जारी

February 10, 2026
Central Budget 2026-27
ताजा खबरराष्ट्रीय

Central Budget 2026-27 : दिल्ली को मिली नई आर्थिक और बुनियादी ढांचा सहायता — विकास के नये अवसर

February 9, 2026
finel logo png

The Palash News

Facebook Twitter Youtube Wordpress

About Us

ThePalashNews ( दपलाशन्यूज ) न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. दपलाशन्यूज का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. दपलाशन्यूज का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, उपयोगकर्ता रुचि जानकारी, अजीब समाचार, ज्योतिष समाचार, व्यापार समाचार, खेल समाचार, जीवन शैली समाचार इत्यादि को कवर करने वाले तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Policies Links

  • Privacy Policy
  • Correction Policy
  • Fact Checking Policy
  • Disclaimer
  • Our Team
  • Contact Us
  • About Us
Category Links
  • ताजा खबर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • झारखंड
      • राँची
    • बिहार
  • राजनीतिक
  • ऑटोमोबाइल
  • तकनीकी
  • धर्म
    • आज का राशिफल
    • पर्व/त्योहार
  • शिक्षा/कैरियर
  • Banking & Finance
  • व्यापार
  • मनोरंजन
    • Movie Review
    • खेल
    • लाइफ स्टाइल
    • वीडियो
  • सरकारी योजना
  • संपादकीय
  • वेबस्टोरीज
  • Motivational Talk
  • जीवनी
  • मनोरम कहानियाँ
  • Apply Naukri

About Us

Copyright © 2024 The Palash News

Removed from reading list

Undo
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d