Piska Nagri: सबशीला संस्थान में खेल महोत्सव का उद्घाटन
Piska Nagri : बाल दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सबशीला निःशुल्क शिक्षा संस्थान में खेल महोत्सव का शुरुआत किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अथिति माननीय अधिवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार श्रीमान केशव कुमार भगत जी और विशिष्ट अथिति जयलेक्स फाउंडेशन के निदेशक डॉक्टर ज्ञानेश्वर मेहता जी ने सयुंक्त रूप में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किए | बच्चों को मार्गदर्शन देते हुवे अधिवक्ता केशव भगत जी ने कहा की हमें अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए चाहे खेल की दिशा में आगे बढ़ना हो, या पढ़ाई हो या बिज़नेस हो हमें कोशिश करना चाहिए की जिस भी क्षेत्र में जाए अपना उच्चतम प्रदर्शन दे | डॉक्टर ज्ञानेश्वर जी ने बच्चों को अपने अंदर स्किल को बढ़ाने के बारे में मार्गदर्शन किये, उन्होंने कहा की हमें अपने काम को छोटा नहीं समझना चाहिए उसे और बेहतर कैसे करें ये विचार करना चाहिए |
आज उद्घाटन के अवसर पर शतरंज,कैंडल बर्न,म्यूजिकल चेयर का खेल कराया गया | जिसमें विजेताओं को अतिथियों के द्वारा मेडल पहना कर पुरस्कृत किया गया | सबशीला संस्थान के निदेशक ने बताया की इस खेल महोत्सव में 55 खेल कराये जायेंगे जिसका समापन्न और पार्टी 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा | सबशीला निःशुल्क शिक्षा संस्थान में ये सभी कार्यक्रम और खेल दानवीरो के मदद से कराये जा रहे है |